हादसे में दूसरा गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे लगाया जाम. अलीगढ़ : जिले के इगलास थाना क्षेत्र में हटलपुर मोड़ के पास देर रात राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.