Gorakhpur News: गोरखपुर में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। छह एजेंसियों के 161 केंद्रों को मंजूरी मिली है और जिले का लक्ष्य 1.90 लाख मीट्रिक टन है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान फार्मर आईडी या पोर्टल पर पंजीकरण के जरिए धान बेच सकेंगे। भुगतान आधार से जुड़े बैंक खाते में होगा।, Gorakhpur Hindi News - Hindustan.