तकनीकी कारणों से सोमवार को स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई सेक्टर की उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई। दिल्ली जाने वाली उड़ान अंतिम समय में निरस्त होने से यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं, जबकि मुंबई की उड़ान की सूचना पहले ही दे दी गई थी।