Amar Ujala. रांची पुलिस लाइन में जुए का अड्डा! 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया गया. गोपनीय शिकायतों के बाद हुई बड़ी कार्रवाई. रांची में पुलिस लाइन परिसर के अंदर ही जुआ खेले जाने का मामला सामने आया है. शिकायतों के बाद अधिकारियों ने छापेमारी कर जुआ खेलते 10 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़ लिया. फिर सभी को सस्पेंड कर दिया गया.