रांची में रविवार को झारखंड पात्रता परीक्षा जेटेट-2026 के लिए 101 केंद्रों पर तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आज रविवार को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को लेकर रांची जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 101 परीक्षा.