लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जनभवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने 'रन फॉर यूनिटी' रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह के जरिये किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके नेतृत्व और संघर्षशील व्यक्तित्व से प्रभावित होकर ही उन्हें 'सरदार' की उपाधि मिली। स्वतंत्रता के बाद.