लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ की सात पेज की रिपोर्ट में शामिल डॉक्टरों के नामों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट के आधार पर केजीएमयू प्रशासन करीब 13 डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।