जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस की जर्जर इमारतों की मरम्मत जल्द होगी. उच्च शिक्षा विभाग ने नये प्रस्ताव पर काम शुरू करने का निर्देश दिया है. जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस की जर्जर इमारतों की मरम्मत का रास्ता साफ होता दिख रहा है. छात्रावास में सीपेज की समस्या, क्लासरूम की खराब छतों और स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत के लिए अब नये सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जायेगा.