ग्रेटर नोएडा के पीएनबी सेक्टर पाई शाखा में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सीबीआई ने बैंक की शिकायत पर कार्यालय सहायक दीपांशी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें बैंक अधिकारियों की यूजर आईडी का दुरुपयोग कर रकम निकाली गई।