राजस्थान के बीकानेर जिले में सरपंच चुनाव का रिजल्ट आते ही एक नाम चर्चा में आ गया है। रामनगर ग्राम पंचायत में 26 साल की किरण गोदारा ने सरपंच चुनाव जीतकर अपने दादा का नाम रोशन किया है। किरण ने 903 वोट हासिल कर अपनी प्रतिद्वंद्वी सुमित्रा को 97 मतों से शिकस्त दी।