वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में CCTV में संदिग्ध जानवर दिखने के बाद सेंट मैरिज स्कूल 10 दिनों से बंद है. वन विभाग ने दो जगह बकरी के साथ पिंजरे लगाए हैं, लेकिन तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है. वन विभाग की टीम संदिग्ध जानवर को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी कर रही है. स्कूल परिसर के अलावा कैंटोनमेंट क्षेत्र के बंगला नंबर 61 में भी पिंजरा लगाया गया है.