वेटलिफ्टिंग जैसे दमखम वाले खेल में भी आगरा की बालिकाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। तीसरी मासिक जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कविता सिंह ने 164 किलोग्राम भार उठाकर सबका ध्यान खींचा। उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक चुना गया। प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम वर्ग में तन्नू ने कुल 98 किलोग्राम भार उठाया। 57 किलोग्राम वर्ग में अन्नू चाहर ने 118 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में.