Dainik Bhaskar. राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रसेवा की भावना बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किए। सद्भावना दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी’ हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को जिलास्तरीय रन फॉर यूनिटी मैराथन आयोजित की गई। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने पंचायत भवन से मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।