लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के आंकड़ों के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता डेलॉइट इंडिया के प्रबंधक अर्थशास्त्री डॉ. शिवाकर तिवारी ने शोध में आंकड़ों की उपयोगिता बताई। उन्होंने विभिन्न शोध सॉफ्टवेयरों के माध्यम से आंकड़ों के विश्लेषण की तकनीक समझाई। कार्यक्रम कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी और वाणिज्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो.