राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के मेहंदीघाट चौराहे के पास स्थित तीन मंजिला अपार्टमेंट के भूतल पर बने गऊघाट निवासी लकी निषाद के द बातें कैफे में शनिवार सुबह आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने लपटों पर काबू पाया। कैफे में रखा फर्नीचर और खाने-पीने का सामान जल गया।इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे लोगों ने कैफे के अंदर से धुआं निकलते देखा।