बारिश थमेगी, दिन में बढ़ेगी गर्मी और रातें होंगी ठंडी. राजधानी में रविवार से अर्नब तूफान और विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ बारिश थमेगी और आसमान साफ होगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। यानी दिन का तापमान सामान्य की ओर.