India TV Hindi. नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में रणदीप भाटी गैंग का शूटर मारा गया है। दोनों तरह से हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. नोएडा में CRT और लोकल पुलिस टीमों के साथ एनकाउंटर में 50,000 रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। यह एनकाउंटर सेक्टर 126 थाना इलाके में हुआ।