अनाज मंडियों में जगह होने पर भी नहीं हटाए पानी में रखे धान के कट्टे. अनाज मंडियों में आवक कम होने के बाद खाली और सुरक्षित जगह बनने लगी है। शनिवार को आवक के मुकाबले उठान तेज हुआ। इससे शेडों के नीचे भी जगह खाली हो रही है। सुरक्षित जगह बनने के बाद भी बारिश के कारण जमा पानी में रखे कट्टे हटाए नहीं गए हैं। करीब 1200 कट्टों में दाने अंकुरित.