अमन शर्मापानीपत। राज्यस्तरीय अंडर-11 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के पहले ही दिन व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे। आर्य पीजी कॉलेज के खेल मैदान में न एंबुलेंस उपलब्ध थी और न ही चिकित्सक तैनात था। खेल में दो खिलाड़ी घायल हुए तो प्रशिक्षकों ने प्राथमिक उपचार किया। पेयजल खत्म होने पर खिलाड़ियों को बोतलें खरीदनी पड़ीं और भोजन के लिए करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।भोजन की व्यवस्था राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय.