फरीदाबाद। एनआईटी के सेवा सदन क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई के चलते करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यहां बिजली की लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियां फैल गईं थीं, जिनसे फाल्ट और हादसे का खतरा बना हुआ था। टहनियों को हटाने के लिए बिजली निगम की टीम ने पहले आपूर्ति बंद की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। एनआईटी-5 के एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया.