Dhanbad News: बीसीसीएल में अक्तूबर माह के दौरान पांच अधिकारियों और 116 कर्मचारियों सहित कुल 121 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए। शनिवार को कोयला भवन मुख्यालय में पांच अधिकारियों और मुख्यालय के आठ सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। निदेशक राजेश कुमार ने कंपनी की प्रगति में कर्मचारियों के योगदान और उनके अनुभव व समर्पण को महत्वपूर्ण बताया तथा उनके स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।, Dhanbad Hindi News.