देश के पूर्वोत्तर राज्यों के शिल्पकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से असम की राजधानी गुवाहाटी में आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला-2026 शुरू हो चुका है। मेले में भारत के पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और विविध विरासत प्रदर्शित की जा रही है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का आयोजित यह मेला 28 अक्टूबर तक चलेगा।