Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर को छात्रा की मांग पर दो दिन के भीतर कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया। 28 अक्टूबर को निरीक्षण के दौरान छात्रा ने उपायुक्त आदित्य रंजन से स्कूल में कंप्यूटर लगाने का अनुरोध किया था, ताकि वह और उसके सहपाठी आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें। छात्रा की सीखने की ललक देखकर डीसी ने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था करने का निर्देश दिया।, Dhanbad Hindi News.