चक्रवात अर्नब की बारिश ने ओडिशा के गंजम जिले में मुश्किलें बढ़ा दी हैं. करीब 300 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं. लोगों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट की तैयारी है, लेकिन खराब मौसम बचाव अभियान में रुकावट बन सकता है. गंजाम जिले में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. इससे रुषिकुल्या नदी का पानी बढ़ गया है.