गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में शनिवार को अमरोहा के सादात नगर निवासी एक युवक ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को. युवक को नदी में कूदता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों और नाविकों को इसकी सूचना दी। इस पर गोताखोरों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट से गंगा में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक घरेलू कलह के चलते परेशान था।