गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पुलिस ने तीन फ्लैटों में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हुक्का व फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया गया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी के 11वें तल पर स्थित तीन फ्लैटों में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।