वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी 18 दिन चांदी से बनी हटरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। धनतेरस से पूर्णिमा तिथि तक ठाकुरजी के त्योहारों पर विशेष दर्शनों की तैयारी शुरू कर दी है। दिवाली पर आराध्य श्रीराधावल्लभ लाल रंग की पोशाक धारण कर चौसर खेलेंगे। इसके लिए जरी की खास पोशाक जयपुर से तैयार होकर आएगी। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में धनतेरस, दिवाली एवं अन्नकूट की तैयारी शुरू हो गई.