भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। 13 साल बाद इन पवित्र अवशेषों की अरुणाचल प्रदेश में वापसी हुई है। संस्कृति मंत्रालय की पहल पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी के तहत तवांग, बोमडिला और नामसाई में श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत को प्रोत्साहित करना, विभिन्न बौद्ध परंपराओं के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करना और.