बिहार में 1 नवंबर से 150 किलोवाट तक के सभी नए बिजली कनेक्शनों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही, नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित सर्विस चार्ज भी देना होगा. हर महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं. इसका सीधा असर कभी लोगों की जेब पर पड़ता है, तो कभी उन्हें नई सुविधाएं मिलती हैं.