India TV Hindi. हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों में मां-बेटे भी शामिल हैं। वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा. शिमला जिले के दरोटी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।