महिला कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्जमहिला कर्मचारियों, Haridwar Hindi News - Hindustan. पीपीपी मोड पर संचालित एक अस्पताल में महिला कर्मचारियों से अभद्रता और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने आरोपी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया था।