राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा, जिसकी तैयारियों का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सिमरिया कल्पवास मेला की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीएम रिची पांडेय, एसपी मनीष, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी। राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला 18 अक्टूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगा।