आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में श्री वासवी कन्यका परमेश्वरी मंदिर में करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए के नोटों से देवी महालक्ष्मी का विशेष श्रृंगार किया गया. इस दौरान पूरे मंदिर को करेंसी नोटों से सजाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. 15 दिनों में तैयार हुई नोटों की माला मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, करेंसी नोटों से बनी इन विशेष मालाओं को तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगा.