Dehradun News: बदरीनाथ धाम से लौटते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की मौत पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शोक जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की। अविमुक्तेश्वरानंद ने हादसे की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच और विमानन सुरक्षा मानक सख्त करने की मांग की। उन्होंने धाम परिसर और यात्रा मार्ग पर मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए.