Dehradun News: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। घाट चौक से शुरू हुई दौड़ त्रिवेणी घाट पर संपन्न हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तथा हिमाद्री फाउंडेशन के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद घाट परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।, Dehradun Hindi News - Hindustan.