गोरखपुर में खजांची फ्लाईओवर के पास जानलेवा खुला नाला अभी भी जस का तस है, जिसमें दो साल में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बजट के इंतजार में नाले का निर्माण कार्य रुका हुआ है, जबकि जल निगम को ढाई करोड़ रुपये मिलने का आश्वासन दिया गया है।