राजस्थान की बीकानेर केंद्रीय कारागार में कैदियों के लिए आयोजित थिएटर कार्यशाला एक नए अनुभव का माध्यम बन रही है। संवाद अदायगी, भाव-भंगिमाओं और विभिन्न गतिविधियों के जरिए कैदी न सिर्फ अभिनय सीख रहे हैं, बल्कि अपनी भावनाओं को रचनात्मक ढंग से व्यक्त करने का अवसर भी पा रहे हैं। यह पहल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनकी क्षमताओं को पहचानने और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने का मंच दे रही है।