Public Impeachment Explained: इंडिया गठबंधन 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग आयोजित करेगा. क्या इससे उनकी कुर्सी जा सकती है? जानिए संविधान में क्या प्रावधान हैं. सार्वजनिक महाभियोग यानी Public Impeachment किसी अधिकारी के खिलाफ विरोध जताने और उसकी जवाबदेही तय करने की मांग उठाने का एक प्रतीकात्मक तरीका है. इसमें राजनीतिक दल, संगठन या नागरिक किसी सार्वजनिक पदाधिकारी के कामकाज पर सवाल उठाते हैं.