देवभूमि उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना दुर्गम हिमालयी भूभाग के बीच आकार ले रही है। 125 किमी लंबे इस रेल मार्ग का करीब 104 किमी हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा। परियोजना में 16 सुरंगें, 19 पुल और 12 प्रस्तावित रेलवे स्टेशन शामिल हैं। आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग की मदद से तैयार हो रहा यह रेल मार्ग उत्तराखंड के कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ी पहल.