राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की आगामी 'लोकतंत्र बचाओ' रैली का जिक्र करते हुए इंदिरा गांधी की 1978-79 की 'भारत बचाओ' रैली की याद दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यूडिशियरी और जांच एजेंसियां दबाव में है। इलेक्शन कमीशन ऐसा बर्ताव कर रहा है जैसे वह NDA सरकार का कोई डिपार्टमेंट बन गया.