सूरत से मथुरा का सफर कर रही निशा देवी के लिए गोल्डन टेंपल मेल का सफर जिंदगी भर के लिए यादगार बन गया। नागदा-शामगढ़ के बीच ट्रेन दौड़ रही थी और इसी दौरान कोच बी-5 में बच्चे की किलकारी गूंज उठी। यात्रियों ने टीटीई से मदद मांगी तो रेलवे ने कोटा से लेकर गंगापुर सिटी तक चिकित्सा इंतजाम किए।