खजुराहो के ऐतिहासिक जवारी मंदिर की करीब सात फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्रतिमा का लापता मस्तक मिलने का दावा किया गया है. मूर्ति रक्षित-मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन के चेयरमैन राकेश दलाल के मुताबिक, नवंबर में इसे मूल विग्रह से जोड़ने की प्रक्रिया प्रस्तावित है. उन्होंने इसके लिए नौ साल तक प्रयास करने की बात कही.