भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अभी भी मुख्य रूप से मोटरसाइकिल्स ही बिक रही हैं. हालांकि, स्कूटर्स की तादाद बढ़ी है लेकिन बाइक्स की संख्या उनसे काफी ज्यादा है. वित्तवर्ष 2027 में भारतीय बाजार में 69,28,700 यूनिट्स बिकी हैं. यानी 6 महीनों में तमाम कंपनियों ने लगभग 70 लाख मोटरसाइकिल भारत में बेची हैं. इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की बात करें, तो वो ताज हीरो स्प्लेंडर के पास है.