प्रयागराज में फर्जी डिग्री के आधार रजिस्ट्रेशन कराने वाले 26 अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि ऐसे करीब 100 वकील होने की संभावना हैं, जिन पर अलग-अलग मामले दर्ज किए जा सकते हैं। बार काउंसिल में पंजीकरण के दौरान लगाई गई डिग्री और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के वेरिफिकेशन से यह मामले उजागर हुए हैं।