गया जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. 10 लाख रुपये कीमत का 1 क्विंटल गांजा लदा ट्रक जब्त कर लिया गया, चालक फरार. गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गया-गोह मुख्य मार्ग पर कौड़िया गांव के पास पुलिस ने एक क्विंटल गांजा लदा ट्रक जब्त किया है.