गया के बेलागंज में 3 थानों से जब्त करीब 550 लीटर देसी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. मद्य निषेध विभाग की मौजूदगी में हुई कार्रवाई. गया जिले के बेलागंज थाना परिसर में शुक्रवार को विभिन्न मामलों में जब्त देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. इस दौरान पाई बिगहा, चाकंद और बेलागंज थानों में जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया.