वाराणसी में अखरी से भिखारीपुर तक नेशनल हाइवे 19 को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश में जानलेवा गड्ढों और जलजमाव के कारण बाइक व ऑटो सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। नेशनल हाइवे 19 से शहर को जोड़ने वाला सबसे व्यस्ततम मार्ग अखरी से भिखारीपुर की हालत बेहद खराब और दयनीय हो गई है। खासकर अखरी से लेकर चितईपुर तक.