वाराणसी जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि वाराणसी से शनिवार और नई दिल्ली से शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलेगी. वाराणसी: भारत की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. वाराणसी से नई दिल्ली का सफर अब और आसान होगा. 160-180 किमी की स्पीड के साथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली वंदे भारत सिर्फ 9 घंटे में दिल्ली पहुंचा देगी.