आगरा के कागारौल में दो खोखों में आग लग गई। आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। . आगरा के कागारौल कस्बे के किरावली मार्ग स्थित बनखण्डी महादेव मंदिर मोड के पास सड़क किनारे रखे लकड़ी के दो खोखों में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों खोखा जलकर राख हो गए।