बेमौसम बारिश और तूफान से खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई। किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई और उपज बचाने की चुनौती। कैमूर के नुआंव प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम में आए अचानक बदलाव के बीच कहीं तेज बारिश तो कहीं तूफानी हवाओं का दौर जारी है.